सूरजपुर: सूरजपुर में जमीन विवाद में सगे पोतों ने दादा को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पतरापारा रोड स्थित लवलीहुड कॉलेज के पास ग्राम पीढ़ा निवासी बरन राम की उनके ही सगे पोतों ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बरन राम न्यायालय से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।