सहारनपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भिड़ंत में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल चालक को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।