धमतरी: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
बता दे कि रायपुर के नकटी गांव में विधायक कालोनी के नाम से बुलडोजर चलाकर करीब 80 मकानों को तोड़ दिया गया। जिससे कांग्रेसी काफी आक्रोशित हो गए है, और सरकार के इस कार्रवाई का विरोध जता रहे है। जिसको लेकर धमतरी में आज शनिवार को दोपहर 12 बजे गांधी मैदान के पास कांग्रेसियों मुख्यमंत्री विष्णु देव का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।