बलिया: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को सिंहाचवर कला गांव से किया गया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | May 1, 2026 हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गड़वार थाने की पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे सिंहाचवर कला गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अमरजीत यादव उर्फ पुत्र शिवबचन यादव निवासी सिंहाचवर कला है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर किसी काम से आया हुआ है।