बालोद: नीट यूजी री-एग्जाम कल: बालोद के दो केंद्रों पर होगी परीक्षा, मुख्य गेट दोपहर 1:30 बजे बंद होगा
Balod, Balod | Jun 20, 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की निगरानी में 21 जून को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा ग्राम दुधली स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित होगी।