छिबरामऊ: गुरसहायगंज के मिरगावा में युवक का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला, पुलिस को दी गई सूचना, जांच में जुटी
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि यह घटना शनिवार की सुबह 11:55 की बताई जा रही जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पंचनामा पर उसे पोस्टमार्टम भेजा गया।