गोविंदगढ़: बाहला टोल टैक्स के पास दर्दनाक हादसा, कंपनी से घर लौट रहे युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रामगढ़ क्षेत्र में बहाला टोल टैक्स के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।