मोहनलालगंज: नाबालिग को भगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने लिया एक्शन
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। 3 अप्रैल को परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर टीम गठित की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 4 अप्रैल को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पवन उर्फ बन्टी को किसान पथ अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।