चित्तौड़गढ़: उदयपुर में IG के समक्ष पेश होकर फरियादी ने 12 बीघा सरसों की फसल जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की लगाई गुहार
गत महीने बानसेन में खलिहान में रखी सरसों की फसल में आग लगाने का मामला आईजी उदयपुर तक पहुंच गया। फरियादी ने आज आईजी के समक्ष पेश होकर भदेसर पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। रतनलाल गायरी ने कहां की 12 फरवरी को गांव की ही कुछ लोगों ने उसकी 12 बीघा सरसों की फसल को जलाकर नष्ट कर दिया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।