लातेहार: होटवाग में NH-39 पर कुत्ते को बचाने में पलटा टेंपो, दो घायल
सदर थाना क्षेत्र के होटवाग में एनएच-39 सड़क पर सोमवार की दोपहर बाद करीब चार बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मनिका से बरियातू जा रहा एक टेंपो अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।दो लोग घायल हो गए।