शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब दुमका के दिग्घी के सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय यानी SKMU सभागार में कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर की अध्यक्षता में भवन समिति की बैठक हुई। बैठक में छह एजेंडों पर चर्चा कर कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। नव-निर्मित एथलेटिक ग्राउंड में मिट्टी भराव व नाला निर्माण, अकादमिक भवन के सामने कार व साइकिल शेड निर्माण आदि का निर्माण होगा।