बरेली: नकटिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 4 महीने बाद पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, की बड़ी कार्रवाई
बरेली के थाना कैण्ट क्षेत्र में 24 दिसंबर 2025 को हुए रजनीश प्रसाद हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। करीब 4 महीने बाद मुखबिर की सूचना पर शिखर तोमर और हर्ष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी नकटिया क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।