अनूपपुर: भालूमाड़ा-कदमटोला-कोतमा मार्ग निर्माण की मांग को लेकर नागरिक अनशन पर बैठे
भालूमाड़ा से कदमटोला होते हुए कोतमा तक जाने वाले जर्जर मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों का विरोध अब तेज हो गया है। गुरुवार 7 जून को दोपहर लगभग 2 बजे से स्थानीय लोग एटीएम के पास अनशन पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासी परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।