फतेेहपुर: शादी के एक महीने बाद उजड़ गया सुहाग: फ्रिज के पीछे छिपे सांप ने नवविवाहिता की जान ले ली
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी के महज एक महीने बाद एक नवविवाहिता की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय जरीना के रूप में हुई है। उनका निकाह 11 जून को करंधा गांव निवासी मोहम्मद आलम के साथ हुआ था। शादी के बाद वह अपने नए घर में खुशहाल जीवन की शुरुआत कर रही थीं।