शुक्रवार 3:00 अमरकंटक में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में रामबाई धर्मशाला के समीप और पुलिस कॉलोनी के सामने एक वृक्ष का विशाल हिस्सा अचानक गिरकर नीचे खड़े वाहन पर आ गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।