होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के राघव नगर में घर से निकला बड़ा मॉनिटर लिजर्ड, सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
गुरुवार को नर्मदापुरम के राघव नगर में एक बड़ा गोहेटा जिसे मॉनिटर लिजर्ड कहा जाता है निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना घर के लोगों एवं स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र रवि टंडन को दी मौके पर पहुंचे रवि टंडन ने दोपहर करीब 1 बजे बताया कि नर्मदापुरम के राघव नगर फेज 2 से सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर पहुंच कर देखा तो बड़ा सा बिग साइज मॉनिटर लिजर्ड था