लातेहार: लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25वें स्थापना दिवस पर रन फॉर लातेहार का आयोजन हुआ
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जिले में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर “रन फॉर लातेहार” सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर एकता और उत्साह का संदेश दिया।