गभाना: बरौली नगर पंचायत में एसडीएम ने तीन मनोनीत सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
बरौली नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को दोपहर एक बजे शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां पिछले दिनों शासनस्तर से मनोनीत किए गए तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम गभाना हरीशचंद ने नवमनोनीत सभासद अरविंद शर्मा उर्फ आशू, बृजेश कुमार गुप्ता व देवी शरन को विधिवत शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।