गुण्डरदेही: गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगोहन फु में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन फु में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम चारभाठा, पेण्ड्री, कलंगपुर, बोरगहन फु, बोदल, रजोली, मोखा, परसदा मो, कजराबांधा, बरबसपुर, खपरी ब, कुथरेल, अचैद, भूसरेंगा, सतमरा, चिचबोड़, हल्दी, बेलौदी और सियनमरा के ग्रामीण शामिल हुए