गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच सड़क पर मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की तो पूरी कहानी फर्जी निकली। वीडियो में बाइक सवार वर्दीधारी व्यक्ति को एक युवक रोककर जूते से पीटता दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वर्दी पहनकर दिख रहा व्यक्ति पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं है और अधिवक्ता के रूप में नजर आ रहा युवक भी असली अधिवक्ता नहीं है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur