वारासिवनी: आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 2300 किलो महुआ लाहन व 30 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन प्रकरण दर्ज
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत वारासिवनी और कटंगी की संयुक्त टीम ने ग्राम कोचेवाही, झम्मलटोला एवं डोरली में छापामार कार्रवाई की। टीम ने 2300 किलो महुआ लाहन और 30 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब बरामद की। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 2.34 लाख रुपये बताया गया है। मामले में तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।