नबीनगर: हत्या के प्रयास मामले में टंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहंग करमा से 5 आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड सं0-71/26 के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी लहंग करमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन कुमार (19 वर्ष) पिता शिवकुमार पासवान,