बरेली: छात्र की मौत या साजिशन कत्ल? बरेली में पिता ने हत्या और पुलिस पर लीपापोती के गंभीर आरोप लगाए
बरेली के फरीदपुर में एक छात्र की संदिग्ध मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मृतक छात्र रामकिशोर के पिता ने थाना फरीदपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि उनका बेटा फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था और किराए के कमरे में रह रहा था, लेकिन 16 अप्रैल की रात उन्हें फोन कर बेटे की बेहोशी की सूचना दी गई।