खंडवा नगर: प्रसूता के पेट में शिशु की मौत पति का आरोप- ब्लड चढ़ाते ही हुआ रिएक्शन, डॉक्टर ने कहा-फीटल डिस्ट्रेस से बिगड़ी स्थिति
जिला अस्पातल सह मेडिकल कॉलेज के प्रसुति वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने समय रहते ऑपरेशन नहीं किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई और गलत तरीके से ब्लड चढ़ाने के कारण रिएक्शन होने से नवजात बच्चे की मौत हो गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गुरुवार सुबह 6 बजे की है