ग्राम पंचायत बेड़री अंतर्गत देवगांव प्राथमिक शाला की जर्जर बिल्डिंग में चल रही आंगनबाड़ी, रसोई भी क्षतिग्रस्त, बच्चों की जान खतरे में*
*ग्राम पंचायत बेड़री अंतर्गत देवगांव प्राथमिक शाला* के अतिरिक्त कक्ष में आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है। लेकिन स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे मासूम बच्चों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि *बारिश के समय बिल्डिंग के अंदर भीषण पानी भर जाता है। छत और दीवारों से मिट्टी टूट कर गिर रही है, सरिया निकले हुए हैं और वेल्डिंग टूटी हुई है*। डर के कारण आंगनबाड़ी के बच्चे बाहर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
सबसे गंभीर बात ये है कि *जहाँ पर आंगनबाड़ी और स्कूल का खाना बनता है वो रसोई भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है*। ऐसे में बच्चों को मिलने वाला भोजन भी असुरक्षित है।
विद्यालय की हालत और भी बदतर है। *पूरे स्कूल में न सफाई है, न पीने के पानी का नल चालू है और शौचालय गंदगी से भरा पड़ा है*।
_बुंदेलखंड छात्र संगठन_ के *देवगांव निवासी छात्र नेता सत्येंद्र शर्मा* ने बताया -
"देवगांव प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी और रसोई तीनों ही जर्जर हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य और जीवन दोनों खतरे में हैं।"
*देवगांव निवासी छात्र नेता सत्येंद्र शर्मा ने प्रशासन से मांग की:*
1. *त्काल जर्जर बिल्डिंग और रसोई को खाली करवाकर* आंगनबाड़ी को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया जाए
2. *नई बिल्डिंग और रसोई का निर्माण* और स्कूल में साफ-सफाई, पानी, शौचालय की व्यवस्था हो
3. लापरवाह अधिकारियों पर *कड़ी कार्रवाई* की जाए
सत्येंद्र शर्मा ने चेतावनी दी - *"अगर शासन-प्रशासन ने जल्द ध्यान नहीं दिया तो हम कलेक्टरेट जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हम देवगांव प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी के बच्चों की जान और भविष्य अंधकार में नहीं जाने देंगे।"*
*"बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं"*