संदेश: संदेश पवना मेन रोड पर पानी जमने के कारण लोगो को हो रही परेशानी
बारिश की मौसम शुरू होते ही संदेश पवना सड़क मार्ग पर बहुत मात्रा में पानी जमा हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो को काफी परेशानी होती है। पानी जमा होने के कारण सड़क पर उभरे गढ़े में बाइक सवार से लेकर कई आम लोग गिरकर जख्मी हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से चला आ रहा है। उसके बाद भी सांसद, विधायक व मुखिया को कोई मतलब नही है।