संदेश: संदेश प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ महोत्सव का आयोजन कर किसानों को खरीफ फसल से जुड़ी जानकारी दी गई
कृषि विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय पर खरीफ महोत्सव 2024 का आयोजन हुआ। महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खरीफ बुआई का विस्तृत रूप से जानकारी दिया। साथ ही खरीफ फसल से सम्बंधित कई प्रकार की बीजो का पॉकेट वितरण किया। किसानों के बीच कॉपी, कलम एवम खरीफ फसल से जुड़े पुस्तक भी दिया गया।