संदेश: संदेश में निशुल्क फाइलेरिया जांच शिविर का आयोजन कर लोगो का ब्लड सेम्पल संग्रह किया गया
फाइलेरिया रोग के रोकथाम को लेकर संदेश में देर रात्रि निशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें में काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुच अपना फाइलेरिया जांच को ब्लड दिया। जांच कर रहे कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया अगर किसी व्यक्ति को हो जाता है। तो आठ वर्षों के बाद पता चलता है। जिसके बाद वह अंतिम स्टेज का केस हो जाता है। जिसके बाद वह ठीक नही होता है।