संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में घंटो भीषण जाम लगा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
संदेश विधानसभा क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर भीषण जाम लगा। घंटो जाम में वाहन फसे रहे। जाम में फंसे यात्री हलकान दिखे। सड़क के दोनो छोर पर वाहनों की लंबी कतार खड़ी हो गई। जाम का मुख्य कारण सड़क के बीचों बीच उभरे गढ़े में वाहनों को फस जाना बताया जाता है। वर्षा होते ही सड़क पर उभरे गढ़े में पानी भर गया था। जिस कारण जाम की समस्या उतपन्न हुई।क़