फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें माइलस्टोन पर आगे चल रहे कंटेनर में घुसी कार, दो भाइयों समेत तीन की मौत, पांच घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झपकी आने से अनियंत्रित कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग बिहार से चुरू, राजस्थान जा रहे थे। तड़के करीब 01:45 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 36.950 पर हादसा हुआ।