मनेर: हुद्दापर- मीरा चक मोहल्ले में पैसे के विवाद में स्वर्ण दुकानदार ने कारीगर और उसकी पत्नी पर केमिकल फेंका, दोनों झुलसे
Maner, Patna | Apr 8, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के हुद्दापर- मीरा चक मोहल्ले में स्वर्ण दुकानदार गुड्डू स्वर्णकार ने पैसे की विवाद को लेकर अपने ही कारीगर पिंटू सोनी और उसकी पत्नी रजनी देवी पर केमिकल फेंक दिया। जिसके कारण दोनों पति और पत्नी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार बुधवार के मध्य रात्रि 12:25 के करीब की है।