गोपालगंज: बोधा छापर गांव: मामूली विवाद में टेंट संचालक की हत्या, गर्भवती पत्नी घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोधा छापर गांव में दो पक्षों के बीच शौचालय निर्माण के विवाद के बाद एक 28 वर्षीय युवक की आरोपियों द्वारा बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हों गई। मृतक की पहचान बोधा छापर गांव निवासी सनेजर बैठा का बेटा रामू बैठा के रूप में की गई। जो पेशे से एक टेंट संचालक था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करत