सहारनपुर: देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट स्थित पैलेस में बारातियों और घरातियों के बीच लाठी-डंडे चले, दूल्हा की कार भी तोड़ी गई
सहारनपुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड स्थित स्टार पैलेस में शादी का कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 2:00 बजे चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूल्हा पक्ष और लड़की पक्ष में कहांसुनी हो गई और उसके थोड़ी देर बाद ही जमकर लाठी डंडे चले। वहा मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग झगड़ते झगड़ते हुये रोड पर आ गया और जिससे रोड पर अफरा तफरी मच गई।