शामली: शामली जिले के यमुना क्षेत्र में रेत खनन कर रहे तीन युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया पुराना
Shamli, Shamli | Jun 2, 2026 मंगलवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कथित तौर पर झिंझाना के अशरफपुर निवासी 3 युवक पिकअप गाड़ी में कथित तौर पर कैराना थाने के पठेड इलाके में यमुना क्षेत्र से रेत खनन कर रहे हैं। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि वीडियो पुराना है। पूर्व में ही कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।