मथुरा: मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे शख्स ने वृन्दावन के कुंड में कूदकर दी जान
मृतक की पहचान रितेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मूल रूप से कृष्णा पुरी कॉलोनी, लखनऊ के निवासी रितेश पिछले दो वर्षों से वृन्दावन के मोतीझील स्थित दावानल कुंड के समीप किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहे थे।