बांका: मड़नी गांव में कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Banka, Banka | May 22, 2026 बांका जिले के मड़नी गांव में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कच्ची दीवार गिरने से 25 वर्षीय युवक धर्मवीर शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी सुनील शर्मा का पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार धर्मवीर अपने घर में जर्जर कच्ची दीवार के पास बैठा था, तभी अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई।