डुमरांव: डुमरांव में जांच अभियान चलाकर पुलिस ने एक बालू लदे ओवरलोडिंग ट्रक को किया जब्त, आगे की कारवाई के लिए खनन विभाग को सूचना
Dumraon, Buxar | Mar 3, 2024 डुमरांव में पुलिस ने कारवाई करते हुए बालू लदे ओवरलोडिंग के जुर्म में एक ट्रक को जब्त कर लिया हैं। थानाध्यक्ष अनीषा राणा ने बताया कि करीब 30 ट्रकों की जांच की गई जिसमें एक ट्रक को ओवरलोड पाया गया जिसे जब्त करते हुए थाने भेज दिया गया है। वहीं खनन विभाग को भी आगे की कारवाई के लिए सूचना दे दी गई है।