संगरिया पुलिस प्रशासन द्वारा जिस तरह हमारे नव-निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों को रात करीब 3 बजे उठाने का प्रयास किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब पुलिस का सहयोग लेकर इस तरह की कार्रवाई करना सरकार के दबाव और तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
जिस शहर में भाजपा का सिंबल तक नहीं बंटा, वहां पार्षदों को उठाकर अपना अध्यक्ष बनाने का प्रयास लोकतंत्र की हत्या है। शहर की जनता आपके साथ नहीं है, यह जनादेश साफ है। मुख्यमंत्री जी, डंडे के दम पर जनता के दिलों पर राज नहीं किया जा सकता, जनता के दिलों पर राज करने के लिए जमीन पर काम करना होगा।
आमजन, गरीब, शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज मजबूती से उठानी होगी। कांग्रेस के तमाम साथी एकजुट होकर एक झंडे के नीचे इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। #तानाशाही_भाजपा_सरकार_मुर्दाबाद
Baori, Jodhpur | Sep 19, 2026