ग्वालियर गिर्द: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ट्रक बेचने को लेकर धोखाधड़ी, विक्रेता दे रहा आत्महत्या की धमकी
बहोडापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले कारोबारी प्रमोद शर्मा ने डबरा के चिंटू कैन पर ट्रक खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 10 महीने पहले उसने चिंटू से ट्रक का सौदा किया था इसके एवज में 10 लाख रुपए चिंटू को दे दिए थे एनओसी देने के बाद पांच लाख रुपये और देना थे लेकिन अब चिंटू फाइनेंस ट्रक की एनओसी नहीं दे रहा है।