सहारनपुर: सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू, 24 केंद्रों पर सख्त निगरानी, नकल पर पूरी तरह शिकंजा
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा शनिवार सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जनपद में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की गेट पर सघन चेकिंग की जा रही है। अतिरिक्त वस्तुएं बाहर निकलवाई जा रही हैं।