बीना: खेत के पुराने विवाद में कंजिया पाराशरी नदी के पास फायरिंग, 37 वर्षीय युवक घायल
Bina, Sagar | Apr 25, 2026 37 वर्षीय युवक चैन सिंह लोधी, पिता हरिशंकर लोधी, निवासी ग्राम देवराजी... अपनी मोटरसाइकिल पर देवराजी से कंजिया जा रहा था। फरियादी के अनुसार तभी तीन आरोपियों ने उस पर सीधे फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से चैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायल को लघु लोहन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।