विदिशा नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसकुली में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई, पोस्टमार्टम कराया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र की बांसकुली में रहने वाले 19 वर्षीय कुणाल यादव द्वारा अज्ञात कारण के चलते अपने घर में फांसी लगा ली, पुलिस ने बताया कि जानकारी लगने के बाद युवक के शव को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां बुधवार शाम 4 बजे पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक में यह कदम क्यों उठाया।