अकबरपुर: कस्बा रुरा के गणेश गंज वार्ड के सामने रेलवे ट्रैक पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिला
रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के गणेश गंज वार्ड के सामने रेलवे ट्रैक पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष के आस पास लग रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट से मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है।