नोखा: जसरासर थाने में दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Nokha, Bikaner | Jul 9, 2026 नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की रिपोर्ट पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2024 में चूरू जिले के पारेवड़ा निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि