फतुहा: फतुहा पुलिस ने सोनारू गांव में फरार वारंटियों के घर चिपकाए इश्तेहार।
Fatwah, Patna | Jul 30, 2026 फतुहा थाना पुलिस ने सोनारू गांव में एक ही परिवार के फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। फरार वारंटियों के विरुद्ध केस1084/14 के तहत केस दर्ज है। केस के अनुसंधानकर्ता मुमताज अली ने बताया कि सोनारू निवासी विक्की गोप,रामराज सिंह,अवध सिंह,भीमराम सिंह के घर इश्तेहार चिपकाए गया है।सरेंडर न करने पर कुर्की कि जाएगी।