चूरू: मई में तीसरी बार बढ़े दाम, चूरू में पेट्रोल ₹111.33 और डीजल ₹96.57 प्रति लीटर
Churu, Churu | May 23, 2026 पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने शनिवार को फिर झटका दिया। मई में तीसरी बार दाम बढ़े हैं। चूरू में पेट्रोल 93 पैसे बढ़कर ₹111.33 और डीजल 92 पैसे बढ़कर ₹96.57 प्रति लीटर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल ₹99.51, डीजल ₹92.49 हुआ। पश्चिम एशिया तनाव व ईरान संकट से कच्चे तेल पर दबाव से महंगाई बढ़ी है।