एटा: खेत विवाद पर नामजदों ने महिला से की मारपीट, तांबेपुर गांव का वीडियो हुआ वायरल, रिजोर थाना पुलिस जांच में जुटी
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव में खेत विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार दो युवक एक महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं। महिला के साथ अन्य महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं। पीड़ित महिला ने दूसरे पक्ष पर तमंचा होने का भी