मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने फेफरताल स्थित साईं किरण विहार कॉलोनी के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महिला शक्ति मंडल द्वारा आयोजित भजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर महिला शक्ति मंडल की सदस्याओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण रहा।