इकौना: खैराकला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, आरोपी वाहन चालक फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी
खैराकला के पास बीती बुधवार रात्रि खेत से वापस आ रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं हादसे मे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।