चरपोखरी प्रखंड के मलौर गांव में मृतक के परिजनों से मिलने के लिए विधायक महेश पासवान गुरुवार की रात्रि में पहुंचे। शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे के करीब विधायक महेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मल्हार गांव में काशी पासवान नाम के एक युवक की मारपीट व आंख फोड़कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।